भावलखेड़ा में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दौरान विजेताओं को पुरस्कृत करते शिक्षक नेता राजकुमार
शाहजहांपुर। भावलखेड़ा की न्याय पंचायत कनेंग की बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन कंपोजिट विद्यालय बिलंदापुर में हुआ। विभिन्न स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कंपोजिट स्कूल बिलंदापुर ने ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया।
50 मीटर दौड़ प्राथमिक बालक वर्ग में आरव प्रथम, सरस द्वितीय व शिवम तृतीय रहे। बालिका वर्ग में आनंदी प्रथम, रोशनी द्वितीय व इशरा तृतीय रहीं। सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में शिवम प्रथम, हुसैन द्वितीय व अरव तृतीय, बालिका वर्ग में आनंदी प्रथम, इशता द्वितीय, शीबा तृतीय रहीं।
दौ सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में योगेंद्र प्रथम, अतुल सिंह द्वितीय व शोभित तृतीय रहे। बालिका वर्ग में लक्ष्ता प्रथम, मुस्कान द्वितीय व मानसी तृतीय रहीं। इससे पहले मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी व ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक उत्तम कुमार, यूटा जिलाध्यक्ष विनीत गंगवार, विनोद बिहारी मिश्रा, अखिलेश कुमार, वीरेश कुमार, मनोज कुमार, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।