फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतप्रतिशत रहा जिले का रिजल्ट

Fri, 29 May 2015 12:04 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार भी सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट स्कूल-कॉलेज संचालकों और छात्र-छात्राओं की उम्मीदों के ही अनुरूप रहा। बृहस्पतिवार को अपरान्ह करीब तीन बजे रिजल्ट घोषित किया गया तो नेटवर्क ने बच्चों को परेशान करके रख दिया। एक-एक कर जैसे-जैसे विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम सामने आता गया, बच्चे खुशी से उछलते गए और जश्न में डूबते गए। 10वीं की परीक्षा में कैंब्रिज कांवेंट पुवायां ने बाजी मारी। इस कॉलेज के सर्वाधिक 46 बच्चों ने 10 सीजीपीए हासिल कर इतिहास रच दिया। तक्षशिला स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। इसके 15 बच्चों ने 10 सीजीपीए हासिल किया। अभूतपूर्व खुशी से झूमते स्कूल संचालकों ने मेधावियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इधर, शहर के सभी स्कूल-कॉलेजों में बेहतर रिजल्ट रहने से स्कूल संचालक और प्रधानाचार्य खुशी से गदगद नजर आए। उन्होंने स्कूल पहुंचे बच्चों और अभिभावकों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

रिजल्ट देखने के लिए छात्र-छात्राओं को डबल मेहनत करनी पड़ी। बोर्ड द्वारा घोषित समयानुसार पहले छात्र-छात्राएं दोपहर 12 बजे अपने कॉलेज पहुंच गए। वहां पता चला कि रिजल्ट शाम चार बजे के लगभग आएगा। इधर, टीवी पर समाचार चैनल भी रिजल्ट से संबंधित समाचार बराबर प्रसारित कर रहे थे। जैसे ही टीवी पर 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने का समाचार आया कि विद्यार्थी और शिक्षक एक बार फिर सक्रिय हो गए और स्कूल की और दौड़ पड़े। धीमे नेटवर्क और अन्य समस्याओं से जूझते हुए एक-एक बच्चे का ही रिजल्ट सामने आ पाया, जिस कारण सभी बच्चों की स्थिति जानने में काफी समय लगा।

शिक्षण संस्थाओं में देर शाम तक मना जश्न
शाहजहांपुर। सीबीएसई का 10वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद शहर की शिक्षण संस्थाओं में देर शाम तक खुशियां मनाए जाने का सिलसिला चलता रहा। डान एंड डोना कांवेंट में प्रधानाचार्य शमां जैदी ने मेधावियों को फूल मालाएं पहनाकर उनका उत्साह बढ़ाया, वहीं तक्षशिला, एसएसएमवी, डॉ. जीएल कनौजिया, केवी-1, केवी-2, माधवराव सिंधिया, बीएस आदि स्कूलों में बच्चों को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं गईं। प्रधानाचार्य और स्कूल संचालकों ने बच्चों की पीठ थपथपाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र-छात्राओं ने आपस में जमकर खुशियां मनाईं। स्कूल परिसर में खुशी से शोर मचाते और उछलते-कूदते बच्चों ने एक-दूसरे को बधाई दी और मोबाइल पर घरवालों तथा मित्रों को सफलता की जानकारी दी।
विज्ञापन


नेटवर्क ने खूब छकाया
शाहजहांपुर। सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट देखने में इस बार नेटवर्क ने विलेन का किरदार निभाया। एक तो पहले ही बोर्ड ने लगभग तीन घंटे बाद परीक्षाफल डाउनलोड किया, बाद में सरबर बैठ जाने से काफी समय तक शिक्षक कंप्यूटर को शोपीस बना देखते और झुंझलाते रहे। नेटवर्क खराब होने से छात्र-छात्राओं को घंटों परीक्षाफल जानने के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ी।

शहर के स्कूल-कॉलेजों की स्थिति
शाहजहांपुर। शहर में तक्षशिला पब्लिक स्कूल के सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 99 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, इसमें 15 छात्र-छात्राओं ने 15 सीजीपीए हासिल किया। इसी तरह सेंट पॉल्स इंटर कॉलेज में 164 में पांच, डॉ. जीएल कनौजिया स्कूल में 61 में पांच, माधवराव सिंधिया स्कूल में 39 में 10, बीएस स्कूल में 11, एसएसएमवी में 96 में छह, केवी-1 में 92 में 10, जवाहर नवोदय विद्यालय में 78 में छह विद्यार्थियों ने सर्वोच्च ग्रेड अर्थात 10 सीजीपीए हासिल कर कॉलेज और परिवार का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें