फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लीकेज और पाइप लाइन जोड़े जाने की आईं शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम में संभव के तहत जनसुनवाई का आयोजन हुआ। इसमें प्राप्त छह शिकायतों में एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। इसमें लीकेज और पाइप लाइन से संबंधित शिकायत अधिक आईं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। मोहल्ला एमनजई निवासी एहतिशाम ने लीकेज सही कराने की, सुभाषनगर में लज्जाराम ने रोड बनवाने और पाइप लाइन जोड़े जाने की, किला निवासी फुरकान ने नाली की सफाई कराने की, बिजलीपुरा निवासी फुरकान ने कूड़ा हटवाने की शिकायत की।
तारीन जलालनगर निवासी नूर मोहम्मद ने दाखिल-खारिज कराने की, नई बस्ती रेती निवासी सर्वेश कुमारी ने टैक्स की रसीद पोस्ट कराए जाने की शिकायत की। इस दौरान अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, अधिशासी अभियंता सिविल दिलीप कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें