जलालाबाद। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के जिला अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला ने एसडीएम प्रभात राय को प्रार्थना पत्र देकर सिकंदरपुर अफगानान गांव में वक्फ बोर्ड की जमीन पर अवैध कब्जा करके प्लॉटिंग करने की शिकायत कर जांच कराने की मांग की है।
पत्र में कहा गया है कि सिकंदरपुर अफगानान के एक गाटा नंबर पर वक्फ की जमीन दर्ज है। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने वक्फ बोर्ड की कीमती जमीन से जबरन रास्ता निकाल लिया और अब अपनी निजी कृषि भूमि को आवासीय श्रेणी में परिवर्तित कराए बगैर प्लाॅटों की बिक्री शुरू कर दी है। एसडीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद