शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में आयाेजित परिवार परामर्श केंद्र पर 18 पत्रावलियों पर हुई सुनवाई में एक दंपती के बीच समझौता हो गया।
कांट थाना क्षेत्र के दंपती की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व हुई थी। तीन माह से मायके में रह रही महिला का कहना है कि पति शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। उसे खर्चा नहीं देता था। काउंसलिंग के दौरान महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, आरक्षी मोनिका कुमारी, शीतल चौहान, निशा मिश्रा, नेहा चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद