शाहजहांपुर। खुदागंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला हनुमान गली निवासी सिया ने बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के आलोक नगर कंजा रोड निवासी पति अजय व ससुरालियों के खिलाफ महिला थाने में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सिया ने बताया कि उनकी शादी दो नवंबर 2025 को अजय के साथ हुई थी। मां ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। दो लाख रुपये की नकदी व बुलेट बाइक की मांग कर रहे थे। आए दिन उसके साथ मारपीट व अभद्र भाषा का प्रयोग करते थे। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद