खुटार। गांव नरौठा हंसराम निवासी यूनुस की पत्नी नाजबानो ने पिटाई में हाथ टूटने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप लगाते हुए सीओ को प्रार्थानपत्र दिया है।
नाजबानो ने सीओ को बताया कि वह अपने पति के साथ ससुराल के लोगों से अलग रहती हैं। 11 जून को सुसराल के कुछ लोगों ने एकराय होकर उनको पीटकर घर से निकाल दिया। वह अपने चचिया ससुर के घर चली गई। रात में पति के वापस आने पर उन्होंने पति को पिटाई की जानकारी दी। 12 जून की सुबह ससुराल के लोगों ने फिर पिटाई कर हाथ तोड़ दिया। उसने तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मारपीट में महिला का हाथ टूटा है तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। संवाद