फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दहेज उत्पीड़न और पति के दूसरी शादी करने पर दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गांव मजीदपुर निवासी अनीता शर्मा ने दहेज उत्पीड़न और पति के दूसरी शादी करने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अनीता शर्मा ने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया था कि उनकी शादी नौ फरवरी 2009 में बदायूं के मोहल्ला बालाजी नगर निवासी विवेक शर्मा से हुई थी। ससुराल पहुंचने पर पति विवेक, ससुर रविंद्र शर्मा, सास स्नेहलता, देवर आशीष शर्मा, संजय शर्मा, जेठ बंटू शर्मा दहेज में दो लाख रुपये और कार की मांग करने लगे।
कहा कि दहेज की मांग पूरी हाेने पर अनीता की चचेरी बहन से दूसरी शादी कर दहेज की मांग पूरी कर लेंगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर पिटाई कर पैर तोड़ दिया गया और घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन बाद पति ने ससुराल के लोगों और अनीता के चाचा संजीव कुमार, चाची से मिलकर चचेरी बहन शिखा से दूसरी शादी कर ली। चार जून 2026 को ससुराल वालों और शिखा ने उनको पीटा और जेवर छीनकर मजीदपुर के पास छोड़कर चले गए। पिता, मां और गांव के कई लोगों ने घटना को देखा। तहरीर देने पर भी पुलिस रिपेार्ट दर्ज नहीं कर रही है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि एसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें