शाहजहांपुर के श्री रुद्र बाला जी धाम में प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते अतिथि। स्रोत
- फोटो : 1
शाहजहांपुर। श्री रुद्र बाला जी धाम में भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। देर रात तक चली भजन संध्या में कान्हा के भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। इस बीच प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
फैंसी ड्रेस में अनिरुद्ध और कुशाग्र ने प्रथम, नारायणी ने द्वितीय, श्रीजी ने तृतीय, श्लोक, मंत्र एवं भजन प्रतियोगिता में अश्वत प्रथम, गौरवी द्वितीय और श्रेयांश तृतीय रहे। नृत्य में अनवी ने प्रथम, ईशाना और प्रशा ने द्वितीय व आद्या ने तृतीय स्थान पाया। मुख्य अतिथि जैनेंद्र सिंह चौहान और अलका अरोड़ा ने उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में अंकुर शुक्ल, लवकुश मिश्र, डीके सक्सेना मौजूद रहे। आभार पुजारी केके शुक्ला ने जताया। संवाद