शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत उद्यान विभाग ने बृहस्पतिवार को कृषि विज्ञान केंद्र, नियामतपुर में सौ किसानों को प्रशिक्षण दिया। जिला उद्यान अधिकारी पुनीत कुमार पाठक ने भूगर्भ जल के दोहन को कम करने के लिए ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर जैसी सूक्ष्म सिंचाई पद्धतियां अपनाने की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इनकी स्थापना पर लघु एवं सीमांत किसानों, महिलाओं तथा एससी-एसटी किसानों को 90 प्रतिशत और अन्य किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। रेनगन व पोर्टेबल स्प्रिंकलर पर 65 से 75 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए स्वयं की भूमि और यूपीएमआईपी पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी है। प्रशिक्षण में सिंचाई से जुड़ी अन्य जानकारियां भी दी गईं। संवाद