फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मुआवजा और पत्नी को नौकरी का आश्वासन...तब शांत हुए परिजन

विज्ञापन
बहादुगंज उपकेंद्र में जेई का कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बहादुरगंज उपकेंद्र के लाइनमैन अनुराग शुक्ला की करंट लगने से मौत के बाद हुए हंगामे का पटाक्षेप देर रात हो सका। एसडीओ समेत अन्य विभागीय अफसरों ने मुआवजा और पत्नी को संविदा पर नौकरी देने का आश्वासन दिया। तब परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने की सहमति दी। दूसरी ओर प्रभारी एसई ने मामले की विभागीय जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन

हरदोई के थाना शाहाबाद के बुध बाजार निवासी अनुराग शुक्ला की मंगलवार की रात जेल कॉलोनी में काम करते समय करंट लग गया था। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। आरोप है कि सूचना पर आए परिजनों ने एसडीओ आदर्श राज से हाथापाई की। भीड़ बढ़ने पर एसडीओ को पुलिस चौकी के अंदर कर सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया।
इधर, विद्युत निगम के अन्य कर्मचारियों से भी अभद्रता की गई। नाराज परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया और पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया। देर रात बिजली निगम के एसडीओ समेत अन्य अफसरों व परिजनों के बीच पुलिस की उपस्थिति में वार्ता कराई गई। अफसरों ने मुआवजा दिलाने और पत्नी को संविदा पर नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एसडीओ की ओर से लिखित में आश्वासन देने के बाद परिजन शांत हुए। बुधवार को परिजन पोस्टमॉर्टम के बाद शव को शाहाबाद ले गए। एसडीओ ने बताया कि लाइनमैन के परिजनों की हरसंभव मदद की जाएगी। मुआवजा भी मिलेगा, नौकरी के लिए भी प्रयास होंगे।

जेई के खिलाफ दी तहरीर
लाइनमैन अनुराग शुक्ला के ससुर मोहल्ला मदराखेल निवासी कृष्ण कुमार ने सदर थाने में तहरीर दी है। इसमें जेई पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

उपकेंद्र पर पुलिस की ड्यूटी, जेई भी गायब
हंगामे के बाद उत्तेजित परिजनों को देखकर मंगलवार की रात को बहादुरगंज उपकेंद्र पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई। बुधवार को भी उपकेंद्र का मुख्य गेट बंद रहा। आने वाले से काम पूछने के बाद ही एसएसओ ने उसे अंदर आने दिया। वहीं जेई के कार्यालय पर ताला लटका रहा।

साथियों से कहा था-बेटी का जन्मदिन है, जल्दी जाएंगे
अविनाश शुक्ला स्टाफ में सभी से काफी घुले-मिले थे। मंगलवार की दोपहर उन्होंने साथियों से कहा था कि आज बेटी अद्विका का जन्मदिन है। इसलिए बेटी के लिए उपहार लेकर वह जल्दी घर चले जाएंगे। शाम को बेटी के जन्मदिन की तैयारी के दौरान अनुराग की मौत की खबर पहुंची तो मातम छा गया।

लाइनमैन की मौत के मामले में जांच कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी पूरे मामले की जांच करने के बाद रिपोर्ट करेगी। उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों की हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन

-आरपी सिंह, प्रभारी एसई, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें