कांट कस्बे में रात में बंद पड़ीं स्ट्रीट लाइटें। संवाद
कांट। नगर के बीच से निकले लिपुलेख-भिंड हाईवे पर लगाई गईं स्ट्रीट लाइटें खराब हो जाने के कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा छाया रहता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है ओर रात में हादसे का खतरा बना रहता है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक नगर पंचायत को कई बार खराब स्ट्रीट लाइटों की जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन लाइटें बदली नहीं जा रही हैं। अधिशासी अधिकारी नूरजहां ने बताया कि हाईवे का निरीक्षण कर खराब लाइटों को जल्द ठीक कराया जाएगा। संवाद