फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हड़ताल पर रहे बैंककर्मी...500 करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित

विज्ञापन
टाउनहाल में बैंक बंद कर प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को जिले की राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाओं में हड़ताल रही। बैंककर्मियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। हड़ताल के चलते 500 करोड़ रुपये का लेन-देन का कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन

जिले में करीब 300 राष्ट्रीयकृत बैंकों का संचालन होता है। यूनियन के आह्वान पर सोमवार को जिलेभर की शाखाओं पर ताला डालकर लगभग नौ सौ कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस बीच जमा-निकासी के लिए आए ग्राहकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। नगर में सुबह सात यूनियनों के राष्ट्रीयकृत व स्टेट बैंक के अधिकारी-कर्मचारी बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा के सामने एकत्रत हुए।
यहां से यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के जिला संयोजक अतुल मेहरोत्रा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सरकार व आईबीए की ढुलमुल नीतियों की भर्त्सना करते हुए शीघ्र अपनी मांगों को पूरा करने पर जोर दिया। इसके बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की टाउन हॉल शाखा के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एचडीएफसी बैंक और यस बैंक खुले मिलने पर बंद कराए। इसके बाद बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर नारेबाजी की गई। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में हुई सहमति के अनुसार जल्द पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू किया जाए। इसके लिए बैंक यूनियन सरकार को समय में 40 मिनट प्रतिदिन कार्य समय की बढ़ोतरी के लिए सहमति दे चुकी है।
⁠बैंक कर्मियों ने कहा कि बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच में भेदभाव पूर्ण पीएलआई स्कीम को सरकार द्वारा बैंकर्स पर एक पक्षीय रूप में थोपना गलत है। बैंक ऑफ बड़ौदा के अतुल सक्सेना ने कहा कि हड़ताल केवल सांकेतिक विरोध है। सरकार व आईबीए ने समझौते के पालन नहीं किया तो पहले तीन दिवसीय व फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। प्रदर्शन में विवेक सक्सेना, आशीष राठौर, आत्माशरण, अनुराग अग्रवाल, नीरज अर्पित मिश्रा आदि शामिल रहे।

भटकते रहे ग्राहक

बैंकों की हड़ताल के चलते शुक्रवार को अपना जरूरी काम कराने पहुंचे ग्राहकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। बैंक शाखाओं में कर्मचारी नहीं मिलने से जमा-निकासी, चेक और अन्य बैंकिंग कार्य प्रभावित रहे। कई ग्राहक बैंक खुलने की उम्मीद में शाखाओं तक पहुंचे, लेकिन हड़ताल की जानकारी मिलने पर उन्हें लौटना पड़ा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अगले दो दिन भी बंद रहेंगे बैंक
हड़ताल के बाद शनिवार और रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे। इसके चलते तमाम ग्राहकों के चेक क्लीयर न होने से अटके रहेंगे। आरटीजीएस भी नहीं हो सकेंगे। लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने से एटीएम पर भी संकट आ सकता है। बैंकों की हड़ताल के चलते निकासी एटीएम पर निर्भर है।

फोटो 38
बैंक की हड़ताल के कारण आरटीजीएस नहीं करा सके। शनिवार और रविवार को भी बैंक बंद रहने से परेशानी और बढ़ गई है। व्यापार से जुड़े जरूरी भुगतान भी नहीं हो पाए, जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है।
-रोहित अग्रवाल, व्यापारी
-
फाेटो 39
टायर का कारोबार है। रोजाना रुपये भेजने पड़ते हैं। बैंक में रकम जमा करने पहुंचे तो बंदी थी। बैंक बंद होने के कारण भुगतान नहीं हो सका और माल भी नहीं मंगवा पाए। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है।
-सुरेंद्र सिंह सेठी, व्यापारी

चेक क्लियरिंग का काम बाधित हुआ है। हड़ताल से पूरे जिले में करीब पांच सौ करोड़ रुपये के लेन-देन पर असर पड़ा है। शनिवार और रविवार को छुट्टी के कारण बैंक अब सोमवार को खुलेंगे।
-अरविंद प्रसाद गुप्ता, अग्रणी जिला प्रबंधक

टाउनहाल में बैंक बंद कर प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद

टाउनहाल में बैंक बंद कर प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद

टाउनहाल में बैंक बंद कर प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें