फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहाँपुर: निवेशकों की समस्याओं के समाधान को सीडीओ की अध्यक्षता में कमेटी गठित

विज्ञापन
विकास भवन सभागार में उद्यमियों एवं जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ।
विज्ञापन
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के समापन कार्यक्रम का निवेशकों ने देखा सजीव प्रसारण
विज्ञापन

शाहजहांपुर। विकास भवन सभागार में रविवार को अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों सहित जिले के निवेशकों ने लखनऊ में आयोजित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के समापन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। इस मौके पर डीएम उमेश प्रताप सिंह ने उद्योगों की बेहतरी और उनकी समस्याओं का निवारण करने के लिए सीडीओ श्याम बहादुर सिंह की अध्यक्षता मेें अधिकारियों की कमेटी गठित करने की घोषणा कर निवेशकोंं को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।
सजीव प्रसारण के दौरान सभी ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण सुने। इस मौके पर डीएम ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या को लेकर निवेशक और उद्यमी जिलास्तरीय कमेटी के सदस्य अधिकारियों से मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप यह कमेटी प्रोएक्टिव सिंगल विंडो सिस्टम की तरह कार्य करेगी। डीएम ने बताया कि 176 उद्यमियों ने जिले में 6784.12 करोड़ रुपये का निवेश तमाम क्षेत्रों में किया है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र जलालाबाद व पुवायां में उद्योग स्थापना को निवेश की ज्यादा संभावनाएं बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने उद्यमियों द्वारा जिले में निवेश को लेकर दिखाए गए विश्वास को सराहनीय बताया। उन्होंने उद्यमियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उद्यमियों की किसी भी समस्या को सीधे प्रदेश के मुखिया तक पहुंचाया जाएगा। विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने निवेश बढ़ाने में सरकार और प्रशासन के प्रयासों की प्रशंसा की। सीडीओ श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि निवेश पोर्टल अभी भी संचालित है और उद्यमी अपने निवेश को बढ़ा सकते हैं। कार्यक्रम में प्रभागीय वन अधिकारी प्रखर गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके गौतम आदि अधिकारी, उद्यमी और निवेशक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें