पैगंबरे इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए मुस्लिम समुदाय के तमाम लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंप कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाने व दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।
नगर के मोहल्ला कच्चा कटरा स्थित बड़ी मस्जिद के पीछे बड़ी संख्या में एकत्रित मुस्लिम समुदाय के लोगों से ज्ञापन लेने के दौरान एसडीएम विजय शंकर दुबे, सीओ विजय शंकर मिश्रा, कोतवाल अरूण कुमार सिंह सहित शमशुद्दीन मियां दरगाह के सज्जादानशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियंा मौलाना लियाकत हुसैन दरगाह के सज्जादानशीन मोहम्मद स्वालेह उर्फ शद्दन मियां, मिंडू शाह दरगाह के सज्जादानशीन इफ्तेखार मियां मुन्न मियां, शहर काजी अकरम सलीम सहित अनेक लोग मौजूद रहे।