चांदपुर में कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। स्रोत : आयोजक
खुटार। गांव चांदपुर के श्री शिवा महेश्वरनाथ धाम पर शनिवार को कलश यात्रा के साथ संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथास्थल से तमाम श्रद्धालु बैंडबाजों के साथ देवताओं की जय-जयकार करते हुए कलश लेकर यात्रा गोमती नदी के सुनासिरनाथ धाम पहुंचे। यहां स्नान के बाद पूजा की गई और कलशों में जल भरने के बाद श्रद्धालु वापस चांदपुर पहुंचे।
श्री रामचरितमानस पाठ समिति चांदपुर की ओर से कथा 29 मार्च से छह अप्रैल तक चलेगी। 29 मार्च को वेदी पूजन, 30 मार्च को अग्नि प्रवेश और यज्ञ होगा। सात अप्रैल को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। हरदोई के कथा व्यास अनिल दीक्षित और राजकिशोर दीक्षित कथा सुनाएंगे। कलश यात्रा में रामगोपाल शुक्ला, हरिप्रसाद दीक्षित, रामकिशोर अवस्थी, सुरेश त्रिवेदी, कन्हैया लाल, मुकेश शुक्ला, रामप्रकाश, राम हरीश, मालती त्रिवेदी, संध्या देवी, कल्पना, रीना देवी सहित तमाम लोग शामिल रहे। संवाद