पुलिस लाइन में होली के दौरान एसपी सिटी देवेंद्र कुमार इस अंदाज में नजर आए। स्रोत: वीडियो ग्रेब
शाहजहांपुर। होली के दूसरे दिन पुलिस लाइन व जिले के सभी थानों में पुलिस ने जमकर होली खेली। पुलिस लाइन में फिल्मी गीतों पर अफसर खूब थिरके। बाद में गुझिया खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी।
पुलिस लाइन में सुबह से ही रंग-गुलाल उड़ना शुरू हो गया। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी पहुंचे तो जोश दोगुना हो गया। पानी की फुहारों के बीच पुलिस कर्मियों ने खूब धमाल किया। एसपी राजेश द्विवेदी, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार और एसपी देहात दीक्षा भांवरे अरुण भी थिरकते नजर आए। सीओ सिटी पंकज पंत भी राजस्थानी पगड़ी में चश्मा लगाए नजर आए। सीओ सदर प्रयांक जैन व पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
कोतवाली परिसर में धूमधाम से खेली गई होली
तिलहर। होली के दूसरे दिन पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अपराध निरीक्षक सुनील यादव, एचएम धीर सिंह, दरोगा प्रमोद कुमार, देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल संजीव कुमार, अमित बालियान सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
थानों में होली, लौटे फरियादी
होली के चलते अधिकतर थानों में जश्न का माहौल रहा। इसके चलते थाने में फरियाद लेकर आए लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। अधिकतर थानों में सुबह से शाम तक लोग भटकते रहे।
पुलिस लाइन में होली के दौरान एसपी सिटी देवेंद्र कुमार इस अंदाज में नजर आए। स्रोत: वीडियो ग्रेब