शाहजहांपुर। पछुआ हवा चलने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान अभी और लुढ़केगा। मौसम विभाग ने दो दिन शीतलहर का प्रकोप बने रहने के आसार जताए हैं। इससे गलन बढ़ेगी। बुधवार को तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। मंगलवार शाम से पछुआ हवा चल रही है। बादल छाए हुए हैं।
-
पांच वर्षों में दिसंबर का औसत तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
वर्ष न्यूनतम अधिकतम
2019 8.9 18.8
2020 7.7 21.9
2021 10.7 24.5
2022 8.4 23.0
2023 9.7 23.7
2024 9.3 23.3