फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पछुआ हवाएं चलने से बढ़ी सर्दी, तापमान में गिरावट

Mon, 11 Dec 2023 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पछुआ हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि दिन में धूप निकलने से इसका ज्यादा महसूस नहीं हुआ लेकिन शाम को गलन का अहसास हुआ।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन पछुआ हवाओं के चलने की वजह से गलन और सर्दी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें