फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिलों में गड़बड़ी करने वाले मीटर रीडर रडार पर, दर्ज होगा मुकदमा

Mon, 11 Dec 2023 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उपभोक्ताओं के बिजली बिल में गड़बड़ी करने वाले मीटर रीडर निगम के अफसरों की रडार पर आ गए हैं। बिल गड़बड़ करने वाले रीडर को एक मौका देने के बाद सीधे मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। मुख्य अभियंता अनिल तिवारी के निर्देश मिलने के बाद शाहजहांपुर, पीलीभीत और बदायूं में गड़बड़ी करने वाले रीडरों का चिह्नीकरण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में बिजली बिलों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के मामले सामने आए हैं। कुछ रीडर ने करीब दो सौ से अधिक बिल खराब किए। ऐसे मामले सामने आने के बाद मुख्य अभियंता द्वितीय अनिल तिवारी सख्त हो गए। उन्होंने तीन जिलों के अधिशासी अभियंताओं की ऑनलाइन बैठक में दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि बिल खराब करने वाले मीटर रीडरों को चिह्नीकरण करने के बाद उन्हें मौका दें, उनके नहीं मानने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
इसके अतिरिक्त संविदा कर्मियों को प्रत्येक 20 उपभोक्ताओं की सूची देकर भेजा जाए। वह उपभोक्ता के घर पर जाकर ओटीएस की जानकारी देते हुए रजिस्ट्रेशन कराने पर जोर देंगे। चार बार जाने के बाद भी बिल अदा नहीं करने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाए। इसके अतिरिक्त वाणिज्यिक व इंड्रस्ट्रियल बिल खराब होने से रोकने पर जोर देंगे।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने जेई संविदा कर्मियों को चेक करेंगे कि वह कितने लोगों से मिला। बैठक में प्रभारी एसई अरविंद कुमार समेत जिले के सारे एक्सईएन व एसडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें