फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा और शीतलहर से सर्दी बनी जानलेवा, एक की मौत

Sun, 21 Dec 2014 09:32 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरी रात और सुबह से दिन निकलने तक कोहरा छाए रहने और पर्याप्त धूप नहीं खिलने से सर्दी का प्रकोप अब जानलेवा साबित होने लगा है। निगोही क्षेत्र के तालगांव में रविवार शाम खेत पर गए ग्रामीण के बदन से कंपकंपी छूटी तो कुछ ही देर में उसके प्राण छूट गए। इस बीच, गरीब तबके के लोगों को हाड़कंपाऊ ठिठुरन से बचाने केलिए कई सामाजिक संस्थाएं आगे आई हैं।
विज्ञापन

निगोही संवाददाता के अनुसार तालगांव के रहने वाले 40 वर्षीय प्रकाश चंद्र शाम करीब छह बजे गांव के पश्चिम अपने बरिहाना (सब्जी के खेत) से धनिया की पत्ती लेने गए थे। खेत पर शीतलहर से बचाव को उसने पुआल जलाकर हाथ सेंके। आग बुझने पर वह दोबारा आग जलाने के लिए ढेर से पुआल निकालने लपका, लेकिन इसी बीच उसे कंपकंपी छूटी और वह वहीं गिर गया। खेत पर मौजूद गांव के ही नन्हें लाल और महेंद्र की सूचना पर घरवाले प्रकाश चंद्र को उठाकर गांव के एक डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर, प्रशासन ने गरीबों के लिए अलाव जलवाने और कंबल बांटने का अभियान जारी रखा। अलाव जलवाने में समाजसेवी अशोक अग्रवाल की भी सहभागिता रही। इसी कड़ी में इनरव्हील क्लब की प्रयास इकाई की अध्यक्ष काजल खन्ना ने अंजलि गुप्ता, निशा खन्ना, सीमा नीरज, मनीषा, रश्मि, श्वेता कपूर आदि के साथ लाल पुल वाले कुष्ठ आश्रम जाकर वहां के संवासी परिवारों को स्वेटर, शाल, कंबल, जैकेट आदि बांटे। उधर, सामाजिक संस्था जयभारत की महिला शाखा में शामिल गीता पांडेय, रम्मन गुप्ता, सविता शर्मा, नंदिनी सिंह आदि ने पूर्व पालिकाध्यक्ष सरोज गुप्ता की उपस्थिति में जिला जेल में 21 वृद्घ असहाय बंदियों को जैकेट बांटी। जेल अधीक्षक सोहन लाल गुप्ता ने संस्था केप्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें