सीएम ने हरदोई और हापुड़ में भी किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने रविवार को निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे का भ्रमण किया। उन्होंने एक्सप्रेसवे पर ग्रुप-1 और ग्रुप-2 के तहत हो रहे निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष जताया, जबकि ग्रुप-3 और ग्रुप-4 के तहत चल रहे निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। मुख्यमंत्री ने हरदोई, शाहजहांपुर और हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य की प्रगति को देखा। सबसे पहले वह हरदोई के बिलग्राम तहसील स्थित ग्रुप-3 के काम को देखने गए। यहां से वह शाहजहांपुर के जलालाबाद स्थित बदायूं-हरदोई ग्रुप-2 के मार्ग का भी भ्रमण किया। अंत में वह हापुड के गढ़मुक्तेश्वर तहसील के तहत मेरठ-बदायूं ग्रुप-1 पर स्थित चैनेज पहुंचे और प्रगति का जायजा लिया।