फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालाबाद में हेलीपैड पर कल दोपहर 12.15 बजे उतरेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

विज्ञापन
शाहजहांपुर में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खिरनी बाग रामलीला मैदान में होने वाली ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद में मंगलवार को प्रस्तावित एक दिवसीय दौरे का विस्तृत कार्यक्रम प्रशासन को रविवार शाम शासन से प्राप्त हो गया। घोषित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12.15 बजे जलालाबाद में काकोरी शहीद इंटर कॉलेज मैदान के सभा स्थल के पास बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगे और वहां के कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के बाद दोपहर 1.40 बजे हेलीकॉप्टर से शाहजहांपुर में बरेली मोड़ पहुंचेंगे।
विज्ञापन

यहां बिशनचंद्र सेठ की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद खिरनीबाग स्थित जीआईसी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का मिनट टु मिनट कार्यक्रम मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने तैयारियों की उलटी गिनती शुरू कर दी है। प्रभारी अधिकारी (विशिष्ट अभ्यागत)/सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जलालाबाद हेलीपैड पर पहुंचने के तुरंत बाद वह विभिन्न परियोजनाओं और विकास से जुड़े कार्यों का लोकार्पण और उनके शिलापटों का अनावरण करेंगे और दोपहर 12.30 बजे सभा मंच पर पहुंचकर जन सामान्य को संबोधित करेंगे।
उन्होंने बताया कि दोपहर 1.30 बजे सभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से दोपहर 1.40 बजे बरेली मोड़ पर हेलीपैड पहुंचेंगे। दोपहर 1.50 बजे बरेली मोड़ स्थित आवास विकास कॉलोनी में काशीनाथ सेठ परिवार के बिशन चंद्र सेठ की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट के अनुसार वहां से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से दोपहर 2.30 बजे खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे और शाम 3.40 बजे पुलिसलाइन के हेलीपैड से लखनऊ प्रस्थान कर जाएंगे।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी के अनुसार जलालाबाद से लेकर शहर तक मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। साथ ही जहां कहीं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम निर्धारित हैं, वहां के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को मजिस्ट्रेट नामित कर दिया गया है। इस बीच, डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी एस. आनंद के साथ में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने रविवार दोपहर खिरनीबाग जीआईसी ग्राउंड के सभास्थल पर की गईं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें