फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह से निकली धूप दोपहर तक काफी तेज हो गई। इसके साथ ही उमस भी बढ़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक वायुदाब गिरा हुआ है। इससे बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा था।
बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को वायुदाब 22 मिलीबार गिरा हुआ है। इसके असर से बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें