फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बादल छाए रहने के आसार, न्यूनतम तापमान में होगी वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे रात ठंडी और दिन में गर्मी हो रही है। वायुदाब गिरा हुआ है। इसके असर से मंगलवार को बादल छाए रहने के आसार है। इससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि और अधिकतम में मामूली गिरावट होने का अनुमान है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट आई। उन्होंने बताया कि वायुदाब चार मिलीबार गिरा हुआ है और पछुआ हवा चल रही है। इसके असर से बादल छाए रहेंगे और न्यूनतम तापमान में वृद्धि और अधिकतम तापमान में गिरावट होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें