फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दिनभर छाए रहे बादल... बूंदाबांदी से गिरा तापमान

विज्ञापन
दोपहर में बूंदाबांदी के पहले छाए काले बादल। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सोमवार की रात में बारिश हुई और मंगलवार को दिन में बूंदाबांदी। पिछले 24 घंटे में 16 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है। वायुदाब बढ़ा हुआ है। फिर बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में 16.2 मिलीमीटर बारिश हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट हुई है। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब 10 मिलीबार बढ़ा हुआ है। पूर्वी हवा चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें