अल्हागंज। उपडाकघर में खातेदारों की लाखों रुपये की जमा धनराशि के घोटाले की पुलिस स्तर से शुरू हुई जांच कई दिन से अधर में लटकी है।
पुलिस और डाक विभाग के बार-बार नोटिस व मौखिक सूचना देने के बावजूद अब तक अन्य कोई खातेदार बयान दर्ज कराने थाने नहीं पहुंचा। इस वजह से गबन की पूरी रकम और प्रभावित खातों की संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी है। विवेचक नागेंद्र सिंह ने बताया कि जिन खातेदाराें ने शिकायतें की थीं, वह अब बुलाने पर नहीं आ रहे हैं। जांच पूरी नहीं होने से आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं हो सकी। संवाद