फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ऑटो ने मारी बाइक को टक्कर, कपड़ा व्यापारी के बेटे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 28 Sep 2025 05:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में गुरथना गांव के पास शनिवार शाम ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
अंकित का फाइल फोटो, बदहवास बैठे पिता लाल बहादुर मिश्रा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के कुर्रियाकलां गांव निवासी बाइक सवार 25 वर्षीय अंकित मिश्रा की ऑटो की टक्कर लगने से पानी से भरी खंती में गिरकर मौत हो गई। ऑटो भी अनियंत्रित होकर उसके ऊपर गिर गया था। हादसे के बाद अंकित के परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


कपड़ा व्यापारी लाल बहादुर मिश्रा का पुत्र अंकित मिश्रा पढ़ाई के साथ काम में उनका सहयोग करता था। अंकित मिश्रा को दुकान के लिए सामान लेना था। शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह बाइक से शाहजहांपुर के चांदापुर रोड पर स्थित अपने मकान पर जा रहा था। जैसे ही वह गुरथना गांव के पास पहुंचा। तभी सामने से आए ऑटो की टक्कर लगने से वह बाइक समेत सड़क के किनारे पानी से भरी खंती में जा गिरा।

बेटे का शव देख बिलख पड़े पिता 
ऑटो भी अनियंत्रित होकर खंती में बाइक के ऊपर पलट गया। इससे अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ऑटो हटवाया। अंकित की जेब से मिले मोबाइल के आधार पर उसके परिजनों को सूचना भिजवाई। खबर सुनकर परिवार व गांव के लोग हादसा स्थल पर पहुंचे। पिता लाल बहादुर मिश्रा शव को देखकर बिलख पड़े। परिजनों ने उन्हें संभाला। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा और दो बहनों से छोटा था। उनकी मुख्य मार्ग पर कपड़े की दुकान है। परिजनों ने शव का फर्रुखाबाद के घटियाघाट पर अंतिम संस्कार किया। कांट थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हो गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें