फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गर्रा नदी के राजघाट पर चला स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
गर्रा नदी किनारे सफाई अ​भियान चलाते स्वयंसेवक। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला गंगा समिति और वर्क संस्था ने गर्रा नदी के राजघाट पर स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान चलाया। लोगों को नदी और घाटों को स्वच्छ रखने और जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। जिला गंगा समिति के डीपीओ विनय कुमार सक्सेना के निर्देशन और वर्क संस्था के नेतृत्वकर्ता रेहान कुरैशी के संयोजन में विभिन्न सामाजिक और स्वयंसेवी संगठनों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

हिंदूवादी नेता राजेश अवस्थी ने लोगों से धार्मिक मूर्तियों और पूजन सामग्री को नदियों में प्रवाहित न करने के लिए कहा। वरिष्ठ समाजसेवी राजू बग्गा ने जोर दिया कि नदियों का संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है। लोक भारती के महानगर संयोजक आलोक मिश्रा ने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। गंगा प्रेमी हिमांशु सक्सेना, नितिन अग्रवाल, शिवम चौहान, उमैर, फैज़, रोहित, नवेद, शहजेब, अंकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें