उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने नगर निकायों में सफाई कर्मियों की होने वाली भर्ती को लेकर विभिन्न मांगो से संबंधित प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम वंदना त्रिवेदी को दिया। इससे पहले संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
संगठन के प्रांतीय महासचिव प्रेमप्रकाश वाल्मीकि के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में उक्त पदों को आरक्षण की परिधि से बाहर रखने, नियुक्ति के लिए समाचार पत्रो में विज्ञापन प्रकाशित कराने, सरकार वेतनमान में शीर्ष पद पर भरने, सभी रिक्तियां नियमित वेतनमान मेें भरने तथा जो लोग संविदा के आधार पर कार्य कर रहे है, उन्हें नियमित करने आदि मांग शामिल हैं। ज्ञापन देने वालों में अरविंद, मनोज, विशाल, मुकेश, विमल, धीरज समेत बड़ी संख्या में सफाईकर्मी मौजूद रहे।