फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिजली के तार जोड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट छह घायल, फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। कटरा क्षेत्र के खंडसार गांव में रविवार रात बिजली के तार जोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष ने कांटा-भाला और लोहे की रॉड से हमला करने के साथ ही जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। मारपीट में महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

एक पक्ष के सोनू यादव के मुताबिक, रविवार रात करीब 8:30 बजे बिजली के तार जोड़ने को लेकर पड़ोसियों से विवाद हो गया। हमलावरों ने कांता-भाला और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। सोनू ने हमलावरों पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। मारपीट में सोनू के भाई अरविंद यादव, राजवीर यादव, विमलेश, अरविंद की पुत्री पारुल, रोशन की पत्नी और बुजुर्ग महिला नन्ही घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी लाई। अरविंद यादव की हालत गंभीर होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि मारपीट के मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें