तिलहर। गांव मिर्गापुर में शनिवार रात किसी बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में महिला और युवती समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार और चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा।
मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। प्रथम पक्ष के आकाश व तेजराम और दूसरे पक्ष के गौतम, शील कुमार समेत चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सभी का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
इसके अलावा मोहल्ला बारह पत्थर निवासी मनोज, मोहल्ला बहादुरगंज निवासी सरजू और गुरगवां कॉलोनी निवासी श्याम बाबू समेत अन्य लोगों के खिलाफ अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में कार्रवाई की गई। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि अलग-अलग स्थानों से मारपीट की शिकायतें मिली थीं। आरोपियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। संवाद