फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में पुलिस व भाकियू में भिड़ंत...पुतले छीनकर भागी पुलिस

विज्ञापन
पुवायां में पुतले लेकर जाते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष भारत सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करने निकले। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पुतले छीन लिए। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई।
विज्ञापन

केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों के तहत पुतला दहन करने के लिए शुक्रवार सुबह से ही तमाम कार्यकर्ता पुवायां के डाक बंगला परिसर में एकत्र होने लगे थे। डाक बंगला परिसर में संगठन का धरना-प्रदर्शन पहले से ही चल रहा है। कार्यकर्ता मोदी और ट्रंप का पुतला लेकर राजीव चौक के लिए निकले तो डाक बंगला के गेट पर पुलिस ने दोनों पुतले छीन लिए और पुतले गाड़ी में रखकर थाने ले गए। इस दौरान पुलिस और भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुलिस, प्रशासन के साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद रही। बाद में कार्यकर्ता वापस धरनास्थल पर चले गए। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि कार्यकर्ताओं को पुतला दहन से मना किया गया था। बाद में पुतले लिए गए थे। इस मौके पर संजय मिश्रा, महेश कुमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पुवायां में पुतले लेकर जाते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें