तिलहर। फाजिलपुर गांव में शनिवार शाम जहांगीर की बेटी से धर्मापुर निवासी वहीदउल्ला के बेटे आस मोहम्मद से निकाह की रस्म के दौरान दोनों पक्षों के बीच किसी बात पर मारपीट होने लगी। इससे विवाह समारोह में अफरा-तफरी मच गई।
मारपीट में दूल्हे के भाई हसन, ममेरे भाई अकरम और अफरोज अली घायल हो गए, जबकि चार-पांच अन्य बरातियों को मामूली चोटें आईं। वहीं, दुल्हन पक्ष से जहांगीर समेत चार लोग भी मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। घटना के बाद कुछ देर विवाह समारोह में तनाव का माहौल बना रहा, लेकिन बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से निकाह हो गया। सीओ इशिका सिंह के अनुसार तहरीर मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद