फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल नए भवन में शिफ्ट करने के निर्देश

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कारागार मंत्री जय कुमार जैकी । संवा? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ से बरेली जाते समय प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी बृहस्पतिवार की शाम यहां पहुंचे और कुछ देर रोजा मंडी के गेस्ट हाउस में ठहराव लेकर जिला जेल के अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक की। इस दौरान उन्होंने जेल अधिकारियों को जिला कारागार नए भवन मेें स्थानांतरित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इससे पहले, जेल राज्यमंत्री ने अधिकारियों से जिला कारागार की प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बारे में पूछताछ की। इस दौरान जेल अधीक्षक बीडी पांडेय ने बताया कि वर्तमान जेल में बंदी क्षमता से अधिक होने के कारण कुछ कार्यगत समस्याएं हो रही हैं, लेकिन कांट रोड पर मुड़िगवां के पास नई जेल निर्माणाधीन है। उन्होंने कहा कि नए भवन में जिला कारागार स्थानांतरित होने पर बंदियों की निगरानी बेहतर तरीके से हो सकेगी। इस पर राज्यमंत्री ने जेल को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया में शीघ्रता करने पर जोर दिया।
बाद में राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के कार्यकर्ताओं का शिष्टमंडल जिलाध्यक्ष राजेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में जेल राज्यमंत्री से मिला और उन्हें ज्ञापन दिया। ज्ञापन में प्रत्येक जेल में बंदियों व कैदियों के स्वास्थ्य परीक्षण को ओपीडी खोलने, कैदियों को भविष्य में आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें कारावास अवधि मेें रोजगारपरक प्रशिक्षण दिलाने, प्रशिक्षित कैदियों को रिहाई के बाद रोजगार शुरू करने को अनुदान देने, जेल में बंदियों से मिलाई के बदले लिए जाने वाले सुविधा शुल्क पर रोक लगाने आदि मांगों का उल्लेख है। इस मौके पर प्रभात वर्मा, मदन लाल, पंकज कश्यप, सत्यदेव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें