फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक की मरम्मत के दौरान नेशनल हाइवे पर दस घंटे लगा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। बृहस्पतिवार को हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर हुए ट्रेन हादसे में क्षतिग्रस्त हुए रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य शुक्रवार को भी किया गया। इसकी वजह से ट्रेनों को कॉशन देकर निकालना पड़ा। ट्रेनों के धीमी गति से चलने की वजह से नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक देर तक रोकना पड़ा, जिस कारण सुबह से दोपहर तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ-दिल्ली नेशनह हाईवे स्थित हुलासनगरा रेलवे फाटक खुला होने से ट्रेन कई वाहनों से टकरा गई थी। इस हादसे में दंपती और उनके बेटे समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। ट्रेन का इंजन पटरी से उतरने के कारण रेलवे क्रासिंग से करीब पांच सौ मीटर तक खिचड़ता गया, जिससे रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया था। शुक्रवार को क्षतिग्रस्त अप लाइन की मेंटीनेंस का कार्य किया गया। इस कारण ट्रेनों को काशन देकर पास कराना पड़ा। उधर, रेलवे ट्रैक पर मरम्मत किए जाने की वजह से नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। शुक्रवार को सुबह तड़के चार बजे दोपहर दो बजे तक वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें