फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएफओ ने किया जलाए गए पौधों का मुआयना

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। खुटार रेंज की गांव छापाबोझी में वन विभाग की ओर से लगाए गए पौधे जलाने के मामले में डीएफओ आदर्श कुमार ने मौका मुआयना किया और वन दरोगा को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

गांव छापाबोझी के पास वन विभाग की भूमि पर विभाग की ओर से पौधरोपण कराया गया था। रविवार सुबह एक व्यक्ति ने पौधों में आग लगा दी और पौध जल जाने के बाद जमीन पर कब्जे की नीयत से जड़ें हटवाने का काम शुरू कर दिया। गांव के लोगों ने वनकर्मियों को जानकारी दी, लेकिन काफी देर तक कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद अधिकारियों को सूचना देने पर रेंजर डीएस यादव मौके पर पहुंचे तो जड़ें उखाड़ रहे श्रमिक मौके से भाग निकले थे। मौके से एक ट्रैक्टर ट्रॉली को बरामद कर रेंज मुख्यालय ले जाया गया था।
सोमवार को डीएफओ ने मौका मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने वन दरोगा सहित कई कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि तमाम पौध जल गई, लेकिन कर्मचारी कहां थे और क्या कर रहे थे।
विज्ञापन

-
ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी, कार्रवाई में हीलाहवाली
खुटार। वनकर्मी रविवार दोपहर ही पौधे जलने के स्थान से ट्रैक्टर ट्रॉली को रेंज मुख्यालय मैलानी ले गए थे, लेकिन कार्रवाई के नाम पर हीलाहवाली की जाती रही। पौधे जलाने वालों को बचाने के लिए देर रात तक प्रयास चलते रहे। रेंजर डीएस यादव ने सोमवार दोपहर बताया कि मामले में जांच चल रही है, कार्रवाई की जाएगी। बड़ा सवाल है कि जब तमाम पौध जला दी गई, जिसके प्रमाण मौके पर मौजूद हैं तो जांच किस बात की की जा रही है और कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
-
मीडिया को भी रोकने की कोशिश
खुटार। डीएफओ के मौके पर मुआयने की जानकारी पाकर मीडियाकर्मी भी मौके पर गए तो उनको काफी पहले ही रोक कर वनकर्मियों ने कहा कि कार्रवाई और निरीक्षण की सूचना बाद में दे दी जाएगी। वनकर्मियों की ओर से रोके जाने का विरोध कर मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे और डीएफओ से कार्रवाई की जानकारी ली।
-
आग से पौधों के जलने की जानकारी मिली थी। जले पौधों को मौके पर आकर देखा गया है। काफी नुकसान हुआ है। नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। जांच चल रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-आदर्श कुमार, डीएफओ शाहजहांपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें