फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के किनारे से अतिक्रमण हटाया, मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नोटिस के बावजूद अतिक्रमण न हटाने पर सोमवार को पीडब्ल्यूडी ने सड़क के किनारे स्थित दुकानों पर जेसीबी चलवा दी। इससे दुकानदारों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

पुत्तूलाल चौराहा से लेकर रोजा अड्डे मुख्य चौराहों तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसके तहत एक माह पूर्व दुकानदारों को नोटिस दिया गया था कि वे सड़क के किनारे अतिक्रमण हटवा ले अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। नोटिस के बावजूद अतिक्रमण न हटने पर सोमवार शाम को रोजा अड्डे मुख्य चौराहा पर अचानक पीडब्ल्यूडी के अधिकारी जेसीबी लेकर सड़क के किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंच गए। बीच सड़क से 11 मीटर की दूरी नाप कर जेसीबी ने खुदाई करना शुरू कर दिया। इससे दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। देखने वालों की भीड़ लग गई। इस बीच दुकान के टिन डाले लोग अपनी टिन उतराते रहे। जेसीबी ने दुकानों के आगे बने चबूतरों को तोड़ दिया। कुछ दूरी तक खुदाई कर अधिकारियों ने सड़क के किनारे सभी दुकानदारों को सड़क के बीच से निर्देशित जगह खाली करने को कह कर चले गए। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता देवेश श्रीवास्तव, जेई भीमराव, खंडीय अमीन राजीव कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें