फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाउनहाल ओवरब्रिज के पास बनेगा सेल्फी प्वाइंट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से शहर के टाउनहाल तिराहे को त्रिमूर्ति कवि तिराहा के नाम से विकसित किया गया है, तो हथौड़ा चौराहे को सुभाष चौराहा के नाम से जाना जाने लगा है। इसके साथ ही शहर के अन्य तिराहे और चौराहों को विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इनमें चिनौर तिहारे को अवंतीबाई व मेजबान तिराहा को महाराणा प्रताप का नाम दिया जाएगा। जहां पर पार्कों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही एक्सईएन कार्यालय के पास भगवान वाल्मीकि पार्क को बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। इस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। वहीं टाउनहाल ओवरब्रिज के पास सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा। जो शहर वासियों को सुखद अहसास कराएगी।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में आने वाले प्रमुख तिराहे व चौराहों की पहचान महापुरुषों के नाम पर करने की कवायद हो रही है। इसमें शहर में सीवर लाइन डालने, कूड़ा प्रबंधन के लिए प्लांट लगाए जाने के साथ ही कई परियोजनाएं शामिल हैं। जिन पर काम चल रहा है, तो कुछ शुरू होने वाली हैं। इन्हीं में शहर को अन्य महानगरों की तरह सुंदर बनाने का काम भी शामिल है। इसके तहत अब तक शहर के प्रमुख स्थानों का सौंदर्यीकरण कराए जाने के साथ ही उनको नया नाम दिया जा चुका है। इनमें घंटाघर को जहां उसका पुराना नाम सुभाष टॉवर मिल गया है, तो टाउनहाल तिराहे को त्रिमूर्ति कवि तिराहे के रूप में विकसित किया गया है। जहां पर शहर के तीन कवियों तीन कवियों दामोदर स्वरुप विद्रोही, अग्निवेश शुक्ल और दादा राज बहादुर विकल की प्रतिमा को भी लगवाया गया है। इसी तरह से हथौड़ा चौराहे को अब सुभाष चौराहा के नाम से जाता है, यहां पर भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाई गई है। इसी क्रम में चिनौर में अवंतीबाई पार्क बनाया जा रहा है, तो वहीं रोजा में मेजबान होटल के सामने महाराणा प्रताप पार्क बनेगा। इन पार्कों में दोनों की प्रतिमा लगेगी, जोकि घोड़ों पर सवार होगी। ये प्रतिमाएं राजस्थान से मंगवाई जाएंगी। इनके साथ ही कृष्णानगर कॉलोनी में एक्सईएन कार्यालय के पास नाले के ऊपर निकली जगह पर भगवान वाल्मीकि पार्क बनेगा। आवास विकास में वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा लगाए जाने की योजना है।
टाउनहाल ओवरब्रिज के पास पौधे और फुलवाड़ी लगने के साथ लगेंगी बेंच
शहर में टाउनहाल ओवरब्रिज के महाकाली पैलेस के सामने सड़क को चौड़ा कर रेलिंग लगवाई गई है। अब यहां पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाने की योजना है। इसके साथ ही पौधे और फुलवाड़ी लगाई जाएगी और लोगों के बैठने के लिए बेंच पडे़ंगी। यह जगह शहरवासियों को सुखद अहसास कराएगी।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख तिराहे व चौराहों को विकसित करने के साथ ही सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। चिनौर में अवंतीबाई और मेजबान होटल के सामने महाराणा प्रताप पार्क बनेगा। इसके साथ ही अन्य कई कार्य होने हैं, जिसको लेकर योजना तैयार की गई है। यह सभी कार्य नगर निगम अपने फंड से करा रहा है। - संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त, नगर निगम शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें