फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में घंटों गायब रही सात हजार घरों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी में बिजली गायब रहने से लोग बेहद परेशान हैं। सोमवार को अंटा और हयातपुर फीडर घंटों बंद रहे, जिससे चार हजार परिवारों की बिजली गुल रही। इस दौरान गर्मी की वजह से लोग पसीने में भीगते रहे। इस दौरान 11 केवी बिजली लाइनों के शिफ्टिंग और उनकी मरम्मत का काम किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को फिर अंटा फीडर पर हनुमत धाम के पास सुबह सात बजे से पूर्वान्ह 11.15 बजे तक लाइनें सुधारने का काम किया गया। दोपहर एक से शाम पांच बजे तक हयातपुरा फीडर की 11 केवी लाइनों को रोड किनारे शिफ्ट किया गया। इस दौरान दोनों फीडरों से जुड़े करीब सात हजार घरों और प्रतिष्ठानों की बत्ती गुल रही। दिन में बिजली के बगैर भारी उमस और गर्मी से लोग बुरी तरह बेहाल रहे। महानगर की सड़कों का चौड़ीकरण होने के बाद रोड पर आए बिजली के खंभे और लाइनें हटाकर किनारे व्यवस्थित किए जाने का काम गत एक माह से जारी है। इसकी शुरुआत गोविंदगंज बिजली उपकेंद्र के टाउनहाल और आवास विकास फीडर से हुई। बाद में ककरा कलां उपकेंद्र के फीडरों पर भी यह काम कई दिन चला। पिछले एक सप्ताह से हथौड़ा फीडर की लाइनों को शिफ्ट करके उनके तार कसे जाने का काम किया गया।
सुबह सात बजे अंटा फीडर बंद होते ही अंटा चौराहा से लेकर ब्रजविहार कालोनी, बिजलीपुरा, बिसरात रोड, चमकनी करबला आदि इलाकों के 3800 कनेक्शनों की बिजली सप्लाई करीब चार घंटे तक बंद रही। इस दौरान हनुमतधाम के आसपास की लाइनें ठीक की गईं। दोपहर एक बजे से हयातपुरा फीडर बंद करके अर्जुन पहलवान वाली गली में लाइनों को हटाकर लगाया गया। इस दौरान हयातपुरा, हुसैनपुरा, गौहरपुरा, रोशनगंज और बाबूजई इलाकों के करीब 3200 घरों और दुकानों की बत्ती गुल रही।
विज्ञापन

चार-चार घंटे के लिए फीडर बंद करने से पहले संबंधित क्षेत्रों में मुनादी कराई जानी चाहिए, जिससे कि लोग पानी की पहले से व्यवस्था करने के साथ अन्य आवश्यक कार्य निपटा सकें।
- रामलड़ैते कनौजिया, छाया कुआं
शहर मेें सड़कें एक साल पहले चौड़ी कराई जा चुकी हैं, लेकिन विभाग को यह काम कराने की अब जाकर फुरसत मिली है। यह काम सर्दी के दिनों मेें भी कराया जा सकता था।
- पंकज कुमार, बिसरात
गर्मी के दिनों में बिजली की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, क्योंकि पंखे के बगैर समय काटना कठिन हो जाता है। टंकी में वहीं पानी सुबह के वक्त काम आया, जो रात में भरा गया था।
- बृजदीप, हयातपुरा
बिजली लाइनों की नियमित रूप से मरम्मत होती रहे तो इस काम के लिए कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विभाग के लोग पहले से बता दें तो ज्यादा दिक्कत नहीं होगी।
- राम किशोर, हयातपुरा
लोगों को ज्यादा कठिनाई न हो, इसे ध्यान मेें हुए दोनों फीडरों पर काम के दौरान केवल वही ट्रांसफार्मर बंद किए गए, जहां की लाइनें बदली गईं। हयातपुरा में सिर्फ एक ट्रंासफार्मर बंद करके काम कराया गया। अभी दोनों फीडरों पर शेष काम भी होना है और इसके लिए शटडाउन की तिथियां निर्धारित नहीं हुई हैं।
विज्ञापन

- कृष्ण कुमार पटेल, प्रभारी अवर अभियंता, हथौड़ा उपकेंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें