फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 साल से ऊपर वाले रेल कर्मियों की हो सकती है छुट्टी, विभाग ने मांगी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेल मंडल प्रबंधक ने पत्र जारी कर रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत उन रेल कर्मचारियों की सूची मांगी है, जिनकी नौकरी के 30 साल या फिर उम्र 55 की पूरी हो गई है। ऐसे कर्मचारियों को रिटायरमेंट देने का निर्णय लिया गया है। जोकि निष्क्रिय होने के साथ ही उक्त सीमा को पूरा कर चुके हैं। पत्र जारी होने के बाद रेल कर्मचारियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि इंजीनियरिंग विभाग के अंतर्गत ग्रेड पे 1900, 2000, 2400 व 2800 पर कार्यरत कर्मचारियों, जिनकी नौकरी 30 साल या उम्र 55 वर्ष 30 सितंबर 2020 को पूरी हो चुकी है। उन कर्मचारियों की सूची दो दिन के अंदर भिजवाने की व्यवस्था करें। यह पत्र रोजा और शाहजहांपुर के अधिकारियों को मिल चुका है। इसके बाद रेल कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। क्योंकि यह केंद्र सरकार की योजना है, जिसमें उन कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दी जा रही है, जो उक्त दोनों में से एक भी मानक को पूरा कर रहे हैं। रोजा और शाहजहांपुर में रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत कुल कर्मचारियों की संख्या करीब 2000 है, जिनमें यह दोनों मानक पूरे करने वाले 100 से 200 लोग है। इनको सेवानिवृत्ति दी जा सकती है। एडीईएन रॉकी तुअर ने बताया कि सूची दो दिन के भीतर सूची बनाकर भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें