फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो और की जान गई, 112 पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना से बृहस्पतिवार को दो और की जान चली गई। इसमें एक बंडा के गांव नवीची और दूसरा शहर के मोहल्ला चौक आला का निवासी थे। वहीं बृहस्पतिवार को 112 लोग पॉजिटिव मिले। जिन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 56 हो गई है, जबकि पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर 3534 तक पहुंच गई है। इसमें 1405 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं और 1187 होम क्वारंटीन पर हैं। वर्तमान में 886 लोग का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला चौक आला खां निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग की मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल एल-2 में दोपहर बाद मौत हो गई। संक्रमित व्यक्ति को बृहस्पतिवार को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उधर, बंडा क्षेत्र के गांव नवीची में एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के सहायक नोडल अधिकारी बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को 91 लोग और 21 बुधवार को देर रात पॉजिटिव मिले। मीरानपुर कटरा के संवाददाता ने बताया कि स्थानीय सीएचसी में कार्यरत एक स्टाफ नर्स कोरोना पॉजिटिव आई है।
वन विभाग कार्यालय 24 घंटे को सील
प्रभागीय वनाधिकारी, वन एवं वन्य जीव प्रभाग कार्यालय में अस्थाई रूप से कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर के पॉजिटिव पाए जाने के बाद विभागीय कार्यालय 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। प्रभागीय वनाधिकारी आदर्श कुमार ने बताया कि अब कार्यालय पांच सितंबर को पूर्ववत खुलेगा।
विज्ञापन

बंडा में चार पॉजिटिव मिले
बंडा। क्षेत्र में एंटीजन टेस्ट करने पर चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सरकारी अस्पताल में जांच कराने पर गांव लालपुर आजादपुर निवासी युवक, मोहल्ला गायत्री नगर निवासी युवती, मोहल्ला रामनगर निवासी महिला और इसी मोहल्ले का एक किशोर पॉजिटिव पाया गया। सभी को कोविड अस्पताल भेज दिया गया है।
निगोही में पांच मिले पॉजिटिव
निगोही। क्षेत्र के गांव हमजापुर में 150 रोगियों की कोरोना और मलेरिया की जांच की गई है, जिसमें पांच लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। सभी को शहर के कोविड अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें