फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की पूरी हुई मुराद, अब सप्ताह में छह दिन खुलेगा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शासन ने आखिरकार व्यापारियों की मुराद पूरी कर दी। सप्ताह में दो दिन के लॉकडाउन का नियम बदल दिया गया और अब सप्ताह में रविवार को लॉकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जारी हुए शासनादेश के मुताबिक सप्ताह में छह दिन कोविड 19 के नियमों को लागू रखते हुए बाजार सुबह नौ से रात नौ बजे तक खुलेगा। शासन का आदेश मिलने के बाद जिला प्रशासन की ओर से भी निर्देश जारी कर दिया गया। फैसले से व्यापारी वर्ग में काफी खुशी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए पिछले दिनों शासनादेश के मुताबिक जिला प्रशासन ने सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन लागू किया था। जबकि कई व्यापारी संगठन इसका विरोध कर रहे थे। व्यापार संगठनों ने शनिवार को बाजार खोलने के संबंध में सरकार द्वारा लिए गए निर्णय का स्वागत किया है। विभिन्न व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि फैसले में सरकार, कारोबार और जनता समेत सभी वर्गों का हित निहित है। सप्ताह मेें छह दिन बाजार खुलने से रसातल में जा रही अर्थ व्यवस्था को पटरी पर लाने में मदद मिलेगी और कारोबार भी परवान चढ़ेगा। साथ ही शुक्रवार और सोमवार को बाजारों में ज्यादा भीड़ भी नहीं उमड़ेगी। हालांकि, जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते व्यापारियों का यह भी कहना है कि लॉकडाउन में रियायत देने के साथ प्रशासन को कोविड प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन कराना चाहिए।
शनिवार को बाजार खोलने का निर्णय सरकार ने सिर्फ कारोबारी हित मेें नहीं किया, बल्कि इससे सरकार और जनता भी भला होगा। जीडीपी में 28 फीसदी की रिकॉर्ड गिरावट के बाद सरकार लॉकडाउन में रियायत देने को बाध्य हुई है। इससे लोगों में खरीदारी को बाजारों में आपाधापी का माहौल भी खत्म होगा।
विज्ञापन

- कुलदीप सिंह दुआ, जिलाध्यक्ष, उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट)
जब से सप्ताह में दो दिन बाजार बंदी लागू हुई, तभी से व्यापारी सप्ताह में सिर्फ एक दिन बंदी दिवस लागू करने की मांग कर रहे थे। सरकार ने देर से सही, उचित कदम उठाया है। इससे कारोबार को पटरी पर लाने मेें काफी मदद मिलेगी। दो दिन की बंदी के बाद बाजार खुलने पर होने वाली भीड़ भी नहीं होगी।
- सचिन बाथम, महानगर अध्यक्ष, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल (कंछल गुट)
शनिवार को बाजार खोलने की छूट देकर सरकार ने सिर्फ अपना हित साधने की कोशिश की है, वरना व्यापारी पहले से दो दिन साप्ताहिक बंदी का विरोध कर रहे थे। विकास दर में चिंताजनक ऋणात्मक गिरावट आने के बाद सरकार को मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा। इस फैसले से व्यापार जगत को निश्चित लाभ होगा।
- पंकज वर्मा सराफ, जिलाध्यक्ष, आदर्श व्यापार मंडल
लॉकडाउन मेें जब छूट की जरूरत थी, सरकार सख्त तेवर अपनाए रही, लेकिन अब कोरोना के केस बढ़ रहे हैं तो सरकार का नरम रुख समझ से परे है। जिले मेें रोजाना औसतन 100 केस निकल रहे और प्रतिदिन दो मौतें हो रही हैं। इसे देखते प्रशासन उन लोगों पर सख्ती करे जो मास्क लगाए बगैर इधर-उधर घूमते दिखें।
विज्ञापन

- उमेश चंद्र पाठक, जिलाध्यक्ष, पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें