फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मृत नेवी के सैनिक को दी गई अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। नगर के मोहल्ला मधुबन कॉलोनी निवासी भारतीय जल सेना के जवान सतीश गंगवार की गाजियाबाद में बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर तिलहर में उनके आवास पर पहुंचा तो राजपूत रेजीमेंट की ओर से सैनिक सम्मान के साथ गार्ड ऑफ आनर दिया गया।
विज्ञापन

सतीश नगर के मोहल्ला बनवारीपुर निवासी चीनी मिल के रिटायर्ड कर्मी चंद्रभान सिंह गंगवार के छोटे बेटे थे। वह भारतीय जल सेना में कार्यरत थे। वर्तमान समय में उनकी पोस्टिंग इलाहाबाद में थी। वह अपने दो अन्य साथियों के संग 14 जुलाई की रात इलाहाबाद से दिल्ली जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेस वे पर गाजियाबाद के समीप उनका वाहन किसी वाहन से टकरा गया था। इसमें सतीश की मौके पर ही मौत हो गई। उनके दोनों साथी घायल हो गए। बृहस्पतिवार दोपहर सतीश का पार्थिव शरीर तिलहर स्थित उनके आवास पर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। इस दौरान राजपूत रेजीमेंट के जवानों ने घर पहुंच कर पूरे सैनिक सम्मान के साथ सतीश को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद दोदराजपुर स्थित श्मशान भूमि पर उनका ससम्मान अंतिम संस्कार किया गया। सतीश के शव को मुखाग्नि उनके बड़े भाई मनोज गंगवार ने दी। इस बीच नगर के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। परिवार में सतीश के माता-पिता, भाई, पत्नी और पांच साल की बेटी हैं। वर्ष 2021 में उनका रिटायरमेंट होना था। इससे पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें