फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य रसद आयुक्त ने चेक किए गेहूं खरीद केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। लखनऊ से आए खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त मनीष चौहान ने बुधवार को दो गेहूं खरीद केंद्र और एक कोटेदार के यहां पहुंच कर निरीक्षण किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त सबसे पहले गांव बड़ागांव में कोटेदार कुसुम देवी के यहां पहुंचे। उन्होंने कोटेदार से सेनेटाइजर, साबुन, सामाजिक दूरी आदि के बारे में जानकारी ली। मौके पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। आयुक्त ने गांव के लोगों से भी राशन वितरण की जानकारी ली। गांव के लोगों नियमानुसार राशन मिलना बताया। आयुक्त ने कोटेदार की गोदाम पर पहुंचकर कांटा चेक किया। जांच में कांटा भी सही मिला।
इसके बाद आयुक्त गांव मजीदापुर में पीसीयू के गेहूं खरीद केंद्र पर पहुंचे। यहां गांव नहिलोरा निवासी किसान रामलड़ैते का गेहूं तोला जा रहा था। रामलड़ैते ने बताया कि उनका गेहूं सरकारी रेट पर खरीदा गया है और कोई कटौती नहीं की गई है। आयुक्त ने केंद्र प्रभारी कौशल कुमार से गेहूं खरीद की जानकारी ली।
विज्ञापन

बाद में आयुक्त ने पुवायां मंडी समिति परिसर में खाद्य एवं रसद विभाग के गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारी महिपाल सिंह से गेहूं कम आने का कारण पूछा। प्रभारी ने बताया कि जो गेहूं आ रहा वह तोला जा रहा है। आयुक्त ने मंडी सचिव शैलेंद्र कुमार से भी कम खरीद के कारणों की जानकारी ली। सचिव ने बताया कि मंडी में प्राइवेट खरीद नहीं हो रही है। मंडी आने वाला गेहूं सेंटरों पर ही तुलवाया जा रहा है। आयुक्त ने बड़े किसानों से मोबाइल सेंटर के माध्यम से उनके फार्म पर जाकर खरीद करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आरएफसी बरेली पीके श्रीवास्तव, एडीएम वित्त राजस्व बृजेश चौधरी, जिला पूर्ति अधिकारी पूरन सिंह, डिप्टी आरएमओ कमलेश कुमार, एसडीएम दशरथ कुमार, एआर कोऑपरेटिव डॉ. गणेश कुमार गुप्ता, पूर्ति निरीक्षक आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें