फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य में ढिलाई पर परियोजना प्रबंधक होंगे निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में निर्माण कार्यों की धीमी गति पर कड़ी नाराजगी जताई है। सोमवार को निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक मेें नामित निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर के अनुपस्थित रहने पर उनके निलंबन के लिए शासन को पत्र भेजने के निर्देश डीएम ने संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

बैठक में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि रिंग रोड, मऊ खालसा मार्ग पर पहुंच मार्ग और जलालाबाद क्षेत्र के ढाईघाट आदि स्थानों पर निर्माण कार्यों में गति लाई जाये। डीएम ने गो संरक्षण केंद्र सल्लिया, अनावासीय तहसील जलालाबाद, निगोही-तिलहर मार्ग पर पुल निर्माण, सरदार भगत सिंह राजकीय महाविद्यालय पुवायां, राजकीय इंटर कॉलेज टिकरी, आईटीआई पुवायां, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवादा दरोबस्त आदि का उच्चीकरण आदि से जुड़े निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो निर्माण कार्य मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में हैं, उन्हें जल्द पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों में मजदूरों की संख्या बढ़ाना आवश्यक है, वहां जरूरत के अनुसार मजदूर लगाकर काम कराएं। उन्होंने सभी अधिकारियों को आरोग्य सेतु एप एवं आयुष कवच एप की उपयोगिता बताकर दोनों एप डाउनलोड करने के साथ ही परिवार के सदस्यों को भी डाउनलोड कराने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी डॉ. एस चन्नप्पा, सीडीओ महेंद्र सिंह तंवर, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बाबू लाल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें