फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्री आर के फार्मूला से शहर के कूड़े का निस्तारण कराएगा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम क्षेत्र के 60 वार्डों से हर रोज 100 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। जिसका निस्तारण करना एक बड़ी समस्या बना हुआ है और जगह-जगह कूड़े के ढ़ेर लगे रहते हैं, लेकिन अब नगर निगम ने कूड़े का निस्तारण करने का तरीका ढूंढ निकाला है। जिसके लिए थ्री-आर फॉमूले को अपनाया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, नगर निगम की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में शाहजहांपुर को नंबर वन बनाने की कवायद को फलीभूत करने के साथ ही शहर के कूड़े का निस्तारण कराने के लिए इस थ्री आर का फॉर्मूले को निकाला गया है। जिसके तहत रिडयूस (रिसाइकल हो सकने वाले पदार्थों से बने उत्पादों का इस्तेमाल), री-यूज (किसी भी उत्पाद का दोबारा उपयोग) और रिसाइकलिंग (पुर्नचक्रीकरण) की प्रक्रिया को अपनाया जाएगा। इसके लिए सबसे पहले शहरवासियों को डस्टबिन वितरित कर गीले व सूखे कूड़े को अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही उसके उठान की व्यवस्था भी होगी। इसके लिए सफाई कर्मचारी या ई-रिक्शा चालक कलेक्शन के समय ही इसी प्रक्रिया के तहत कूड़ा लेकर उसे डलावघर तक पहुंचेंगे। जहां कूड़े से खाद बनाने के साथ ही बिजली और इंटरलॉकिंग टाइल्स आदि बनाने का काम किया जाएगा।
ककरा कलां में लगना है कूड़ा निस्तारण प्लांट
- शहर के ककरा कलां में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगना है, लेकिन अभी तक कंपनी को पर्यावरण विभाग से अनुमति नहीं मिल पाई है। जिसकी वजह से कूड़ा निस्तारण का काम शुरू नहीं हो पा रहा। यह प्लांट एजी डॉटर्स कंपनी के द्वारा लगवाया जाएगा। अपर नगर आयुक्त एसके सिंह का कहना है कि इस प्लांट को शुरू कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें