फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार के इनामी समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश राजू उर्फ रत्नेश को गिरफ्तार कर आसपास के जिलों की कई घटनाओं का खुलासा किया है। उसके पास से तमंचा और डकैती सामान भी बरामद हुआ है। इसके अलावा एक चोर से भी चोरी का सामान और तमंचा-कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह एसओजी टीम प्रभारी क्रांतिवीर सिंह और थाना प्रभारी कटरा दिलीप कुमार सिंह ने गश्त के दौरान कटरा-खुदागंज रोड पर नहर पुलिया के पास मजार के पास से हरदोई में थाना पिहानी के गांव गजुआखेड़ा निवासी राजू उर्फ रत्नेश को गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचा, दो कारतूस और बैग में सोने-चांदी के जेवर बरामद हुए। पूछताछ में उसने कांट क्षेत्र के गांव रावतपुर एवं निगोही, बरेली के फरीदपुर, हरदोई के थाना पाली में हुईं डकैती की घटनाओं को कबूल किया है। बदमाश के पास से निगोही में डाली डकैती की दो जोड़ी झालरदार बालियां, दो गले के लॉकेट, पायल, कांट थाने की डकैती में मांग-बिंदी, फरीदपुर की डकैती में एक गले का पेंडल और दो जोड़ी पायल बरामद हुईं। राजू के खिलाफ कटरा, कांट निगोही, हरदोई के शाहबाद, पाली और फरीदपुर में चोरी, डकैती के कुल नौ मामले दर्ज है। वहीं, बृहस्पतिवार रात सरकारी अस्पताल के पास से थाना मदनापुर के गांव इस्लामनगर निवासी अनीश उर्फ मूला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तमंचा-कारतूस और जैतीपुर में हुई चोरी से संबंधित माल बरामद हुआ है। पूछताछ में उसने निगोही में भी हुईं चोरी की दो घटनाओं को कबूल किया है। उसके खिलाफ कटरा, जैतीपुर, निगोही में कुल पांच अपराधिक मामले दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें