फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड पर मगरमच्छ को घूमता देख मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
मकसूदापुर (शाहजहांपुर)। सूखी नहर से निकला मगरमच्छ सड़क पर पहुंचने से करीब आधे घंटे ट्रैफिक जाम रहा। मगरमच्छ के जाने के बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन

बंडा-बिलसंडा मार्ग पर गांव मकसूदापुर के पास से होकर शारदा नहर निकली है। शारदा नहर में पानी नहीं था। शुक्रवार रात करीब नौ बजे एक मगरमच्छ नहर से निकलकर सड़क पर पहुंच गया। मगरमच्छ को सामने देख दोनों तरफ वाहन खड़े हो गए, जिससे रोड जाम हो गया। मगरमच्छ रेंगते हुए पुल पर पहुंच गया। इस बीच नहर में पानी आना शुरू हो गया। कुछ देर बाद मगरमच्छ पुल के दूसरी ओर होकर नहर में चला गया। तब कहीं आधे घंटे बाद वाहनों का संचालन शुरू हुआ।
विज्ञापन

मगरमच्छ के सड़क पर आने की जानकारी वन विभाग और पुलिस को नहीं मिल सकी। इससे मगरमच्छ की जान को खतरा हो सकता है। उधर, मगरमच्छ देखे जाने के बाद से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें