फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big Boss 16: शो में नजर आ रहीं शाहजहांपुर की बेटी सुम्बुल, स्टार प्लस के इस सीरियल में किया लीड रोल

Thu, 27 Oct 2022 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

एक अक्तूबर को शो के उद्घाटन पर अपनी धमाकेदार प्रस्तुति के दम पर सुम्बुल ने शो के होस्ट सलमान खान को प्रभावित किया। पिता तौकीर खान ने बताया कि बिग बॉस के इतिहास में पहली बार 18 साल की लड़की का चयन हुआ है।
विज्ञापन
सुम्बुल अपने पिता तौकीर और सलमान खान के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो बिग बॉस के 16वें सीजन में शाहजहांपुर के चारखंभा निवासी तौकीर खान की बेटी सुम्बुल तौकीर ने प्रवेश किया है। स्टार प्लस पर प्रसारित इमली नाटक में लीड रोल करने वाली सुम्बुल को बिग बॉस के घर में 20 दिन हो गए हैं।

विज्ञापन


एक अक्तूबर को शो के उद्घाटन पर अपनी धमाकेदार प्रस्तुति के दम पर सुम्बुल ने शो के होस्ट सलमान खान को प्रभावित किया। पिता तौकीर खान ने बताया कि बिग बॉस के इतिहास में पहली बार 18 साल की लड़की का चयन हुआ है। डांस इंडिया डांस के जरिये छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाली सुम्बुल 11 सीरियल में अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं। स्टार प्लस के इमली सीरियल में इमली के किरदार ने उन्हें ऊंचाई पर पहुंचाया।

सुम्बुल और छोटी बेटी सानिया को मायानगरी में स्थापित करने के लिए तौकीर ने खूब मेहनत की। कुछ वर्षों में सुम्बुल और सानिया ने बालिका वधु, जोधा अकबर, चक्रधारी अजय कृष्ण, चंद्रगुप्त मौर्य और इशारों-इशारों आदि सीरियल में काम किया। जब बेटी का बिग-बॉस से बुलावा आया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें